
श्रीलंका के स्टार बल्लेबाज पथुम निसांका पाकिस्तान की सरजमीं पर होने वाली ट्राई सीरीज से चोट के कारण बाहर हो गए हैं, जिसकी शुरुआत 18 अक्टूबर से होगी।
श्रीलंका बोर्ड ने गुरुवार (15 अक्टूबर) को जानकारी दी कि निसांका को बाएं हैमस्ट्रिंग में चोट लगी है और उन्हें अभी तक खेलने के लिए मेडिकल क्लीयरेंस नहीं मिला है।
निसांका की जगह विकेटकीपर बल्लेबाज लाहिरू उदारा को वनडे स्क्वॉड में शामिल किया गया है, जिन्होंने अब तक 5 टेस्ट और 7 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं लेकिन वनडे डेब्यू नहीं किया है।