
दाल पतली होने पर उसे दोबारा लंबा पकाने के बजाय कलछी के पिछले हिस्से से दाल को थोड़ा मैश करें जिससे प्राकृतिक स्टार्च बाहर मिल जाए।
मैश करने के बाद दाल को मध्यम आंच पर करीब 30 सेकेंड तक हल्के हाथ से चलाते हुए उबालने से पानी और दाल की कंसिस्टेंसी ठीक हो जाती है।
इसके अलावा पतली दाल को बिना ढके धीमी या मध्यम आंच पर कुछ समय तक पकाने से अतिरिक्त पानी भाप बनकर उड़ जाता है और दाल गाढ़ी हो जाती है।