टेस्ला और स्पेसएक्स के शेयरों में उछाल के कारण एलन मस्क की नेटवर्थ में एक ही दिन में 34.1 अरब डॉलर यानी 3.20 लाख करोड़ रुपये से अधिक की वृद्धि हुई है।
दूसरी ओर, रिलायंस के शेयरों में 1.34% की गिरावट के कारण मुकेश अंबानी को 20,000 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ और वे दुनिया के अमीरों की सूची में 24वें स्थान पर आ गए हैं।
ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स के अनुसार, मस्क का कुल नेटवर्थ अब 938 अरब डॉलर हो गया है, जबकि गौतम अडानी 109 अरब डॉलर के साथ एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति बने हुए हैं।