शाओमी ने अपने नए ऑपरेटिंग सिस्टम HyperOS 4 की घोषणा की है, जिसके तहत योग्य स्मार्टफोन्स को एप्पल के लिक्विड ग्लास से प्रेरित नया 'Soft Light Glass UI' इफेक्ट दिया जाएगा.
यह नया विजुअल इफेक्ट शुरुआत में केवल स्नैपड्रैगन 8 एलीट या उससे बेहतर और मीडियाटेक डाइमेंसिटी 9500 या उससे ऊपर के शक्तिशाली प्रोसेसर वाले प्रीमियम डिवाइसेज को ही मिलेगा.
कंपनी इस अपडेट को शाओमी 15, 14, 13 सीरीज के साथ-साथ रेडमी K100 प्रो, K90, K80 और K70 सीरीज (K70E को छोड़कर) के स्मार्टफोन्स के लिए चीन में बीटा फेज में रोलआउट कर रही है.