लोकसभा में 'पब्लिक एग्जामिनेशन्स (अनुचित साधनों की रोकथाम) संशोधन बिल, 2026' पर चर्चा शुरू हुई, जिसे केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने युवाओं के भविष्य की रक्षा के लिए मील का पत्थर बताया।
मंत्री जितेंद्र सिंह ने 2009 से 2013 के बीच UPA सरकार के दौरान हुए विभिन्न पेपर लीक का ब्यौरा दिया, जबकि कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई ने NTA चीफ पर कार्रवाई न होने और छात्रों पर लाठीचार्ज का मुद्दा उठाया।
विपक्ष ने सरकार पर शिक्षा के प्रति गंभीरता न दिखाने का आरोप लगाया और गृह मंत्री से जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारी छात्रों पर बल प्रयोग और आंसू गैस के इस्तेमाल का जवाब मांगा है।