
भारत ने एशियन चैंपियंस ट्रॉफी हॉकी टूर्नामेंट के अपने तीसरे ग्रुप मुकाबले में जापान को 4-1 से हराकर लगातार तीसरी जीत दर्ज की है.
भारत के लिए स्ट्राइकर अभिषेक नैन ने दो गोल किए, जबकि कप्तान हरमनप्रीत सिंह और विष्णुकांत सिंह ने भी एक-एक गोल दागा.
पांच बार की एशियाई चैंपियन भारतीय टीम अब रविवार को मलेशिया के खिलाफ अपना अगला मुकाबला खेलेगी.