
AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने सरकारी आंकड़ों का हवाला देते हुए कहा कि प्राइमरी से हायर सेकेंडरी तक मुस्लिम छात्रों के एनरोलमेंट में 5% की गिरावट आई है.
उन्होंने आरोप लगाया कि पिछले पांच सालों से अल्पसंख्यकों के लिए स्कॉलरशिप फंड रोके गए हैं और मौलाना आज़ाद फ़ाउंडेशन को बंद कर दिया गया है.
ओवैसी ने प्रधानमंत्री से पूछा कि माइनॉरिटी स्कॉलरशिप क्यों बंद हैं और मांग की कि सरकार बकाया फंड जारी करे और मौलाना आज़ाद फ़ाउंडेशन को फिर से बहाल करे.