
मध्य प्रदेश के इंदौर में दूध विक्रेता संघ ने एक अक्टूबर से दूध की कीमत में 3 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी करने का फैसला किया है।
डेयरी और दुकानों पर अब दूध 65 रुपये की जगह 68 रुपये प्रति लीटर मिलेगा, जबकि घर पर होम डिलीवरी लेने वाले ग्राहकों को 69 रुपये चुकाने होंगे।
दूध की कीमतें बढ़ने से दूध उत्पादक किसानों को भी अधिक लाभ मिलेगा, जिसमें उन्हें प्रति फैट 33 पैसे ज्यादा दिए जाएंगे।