
एशियन गेम्स 2026 के पुरुष क्रिकेट मुकाबले में अफगानिस्तान के दिग्गज ऑलराउंडर मोहम्मद नबी के 20 वर्षीय बेटे हसन ईसाखिल ने अंतरराष्ट्रीय टी20 डेब्यू किया।
अपने पहले मुकाबले में टॉप ऑर्डर बल्लेबाज हसन ईसाखिल सिर्फ 3 रन बनाकर आउट हो गए और जापानी गेंदबाज रेओ सकुरानो-थॉमस का शिकार बने।
मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए अफगानिस्तान ने 129 रन बनाए, जिसके जवाब में जापान की पूरी टीम 19.3 ओवर में सिर्फ 81 रन पर सिमट गई।