पीओके में सड़कों को खुलवाने के लिए चलाए जा रहे ऑपरेशन के दौरान बुधवार को बंदूकधारियों की गोलीबारी में एक पाकिस्तानी रेंजर मारा गया और दूसरा घायल हो गया।
पुलिस ने इस हिंसा के लिए अवामी एक्शन कमेटी (JAAC) को जिम्मेदार ठहराया है, जबकि पिछले 2-3 महीनों में सेना की गोलीबारी में 150 से ज्यादा प्रदर्शनकारी मारे जा चुके हैं।
सरसावा-थोरार-थल इलाके में लंबे समय से लगे जाम के कारण खाने-पीने की सप्लाई ठप है और प्रदर्शनकारी पाकिस्तानी सेना की नाकेबंदी का विरोध कर रहे हैं।