
ICMR की नई स्टडी में खुलासा हुआ है कि भारत के 20 से अधिक राज्यों में डेंगू के चारों स्ट्रेन (DENV-1, DENV-2, DENV-3 और DENV-4) एक साथ सक्रिय हैं, जो संक्रमण का खतरा बढ़ा रहे हैं।
साल 2023 से 2025 के बीच 45 लैब में 6,889 मरीजों के सैंपल की जांच की गई, जिसमें 7% मरीजों में एक साथ दो या अधिक स्ट्रेन का संक्रमण पाया गया है।
विशेषज्ञों के अनुसार, एक से अधिक स्ट्रेन का संक्रमण प्लेटलेट्स गिरने और डेंगू शॉक सिंड्रोम जैसी गंभीर स्थिति पैदा कर सकता है, जिससे भविष्य में वैक्सीनेशन की राह चुनौतीपूर्ण हो सकती है।