
कमजोर वैश्विक रुख और मजबूत डॉलर के बीच 16 सितंबर 2026 को सर्राफा बाजार में सोने की कीमत 1,000 रुपये टूटकर 1,54,400 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गई है, जो एक महीने का निचला स्तर है.
दूसरी ओर, चांदी की कीमत लगातार दूसरे दिन 2,34,600 रुपये प्रति किलोग्राम पर स्थिर बनी हुई है जिससे खरीदारों को राहत मिली है.
अंतरराष्ट्रीय बाजार में मजबूत अमेरिकी डॉलर और बढ़ते बॉन्ड प्रतिफल के कारण सोना 4,300 डॉलर प्रति औंस से नीचे फिसलकर 4,276.52 डॉलर प्रति औंस पर आ गया है।