
तुर्किए के राष्ट्रपति रेसेप तैयप एर्दोगन ने संयुक्त राष्ट्र महासभा के मंच से एक बार फिर कश्मीर के मुद्दे को उठाया है।
एर्दोगन ने कहा कि दक्षिण एशिया के सभी विवादों और कश्मीर मुद्दे को यूएन चार्टर के ढांचे के भीतर बातचीत से सुलझाया जाना चाहिए।
भारत ने तुर्किए की टिप्पणियों की हमेशा कड़ी आलोचना की है और यह स्पष्ट किया है कि जम्मू-कश्मीर भारत का अभिन्न हिस्सा है।