
अंकिता भंडारी के माता-पिता ने शुक्रवार को दिल्ली में सीबीआई के सीनियर अधिकारियों से मुलाकात कर मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की।
मुलाकात के दौरान उनके साथ भाजपा सांसद अनिल बलूनी भी मौजूद रहे, और परिजनों ने सुरेश राठौर तथा उर्मिला सनावर का नार्को टेस्ट कराने की मांग दोहराई।
परिजनों ने चेतावनी दी है कि एक सप्ताह से दस दिन के भीतर नार्को टेस्ट न कराए जाने पर वे फिर से धरना-प्रदर्शन करेंगे।