दिल्ली के मुखर्जी नगर इलाके से नकली 'Abhayrab' रेबीज वैक्सीन का एक बड़ा जखीरा बरामद किया गया है, जिससे स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है।
ड्रग कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया (DCGI) ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए पूरे देश में अलर्ट जारी किया है और अस्पतालों को सतर्क रहने को कहा है।
जांच में पता चला है कि ये नकली टीके बाजार में बेचे जा रहे थे, जो मरीजों की जान के लिए बड़ा खतरा बन सकते हैं।