
बिहार सरकार आर्थिक रूप से कमजोर मेधावी छात्रों के लिए 'मुख्यमंत्री सिविल सेवा प्रोत्साहन योजना' चला रही है, जिसके तहत प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए आर्थिक मदद दी जाती है.
योजना के तहत संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की प्रारंभिक परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवारों को 1 लाख रुपये तक की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी.
वहीं बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) की प्रारंभिक परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवारों को 50 हजार रुपये तक की आर्थिक सहायता सीधे डीबीटी के माध्यम से खातों में भेजी जाएगी।