
केंद्र सरकार ने EPFO के तहत अनिवार्य कवरेज के लिए मासिक वेतन सीमा 15,000 से बढ़ाकर 25,000 रुपये कर दी है।
श्रम मंत्रालय का यह नया बदलाव 17 सितंबर 2026 से लागू होगा, जिससे करीब 51 लाख अतिरिक्त कर्मचारी पीएफ के दायरे में आएंगे।
रिपोर्ट्स के मुताबिक भारत में 25,000 रुपये कमाने वाला व्यक्ति टॉप 10 प्रतिशत लोगों में आता है, क्योंकि 80 फीसदी कर्मचारी 20,000 से कम कमाते हैं।