
तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने एक टीवी इंटरव्यू में कहा कि वंदे मातरम् या जय हिंद कहने में किसी को कोई ऐतराज नहीं होना चाहिए।
शमी ने स्पष्ट किया कि सरकार के नियमों का पालन करना हर नागरिक का हक है और इससे उनके धर्म या ईमान पर कोई फर्क नहीं पड़ता।
उन्होंने कहा कि उन्हें किसी का डर नहीं है और देश के नाम का सम्मान करने में उन्हें कोई समस्या महसूस नहीं होती है।