
गोल्डमैन सैक्स ने सोने की कीमतों में बड़ी तेजी का अनुमान जताते हुए कहा है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने का भाव 2026 के अंत तक 4,900 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच सकता है।
वर्तमान में अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमत 4,600 डॉलर प्रति औंस के स्तर से ऊपर चल रही है, जो आने वाले समय में और बढ़ने की उम्मीद है।
कीमतों में इस संभावित उछाल के पीछे दुनियाभर के केंद्रीय बैंकों द्वारा सोने की बढ़ती खरीदारी, अमेरिकी ब्याज दरों की स्थिति और भू-राजनीतिक अनिश्चितता जैसे तीन मुख्य कारक जिम्मेदार हैं।