
सुल्तानपुर में नायब तहसीलदार और लेखपालों पर हमले के बाद पुलिस ने दो एनकाउंटर किए, जिसमें तीन बदमाशों के पैर में गोली लगी है।
कुल पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जिनके पास से पिस्टल, तमंचा और अवैध खनन में इस्तेमाल चार डंपर व कारें बरामद हुई हैं।
अरेस्ट किए गए बदमाशों पर पहले से ही अलग-अलग थानों में मामले दर्ज थे, जो खनन और राजस्व टीम पर हमले के मामले में वांछित थे।