
लद्दाख प्रशासन ने चांगथांग ज़िले में 15,000 फीट की ऊंचाई पर स्थित सूखती त्सो कार झील को फिर से हरा-भरा करने का अनोखा प्रोजेक्ट शुरू किया है।
पिछले दशक में यह झील 70% तक सिकुड़कर 3,200 एकड़ रह गई है, जिसे अक्टूबर 2027 तक पूरी तरह पुनर्जीवित करने का लक्ष्य रखा गया है।
इस जीरो-कॉस्ट प्रोजेक्ट के तहत 11.5 किमी लंबी मिट्टी की नहर बनाकर ग्लेशियर का पानी तीन नए जलाशयों के जरिए झील तक पहुंचाया जा रहा है।