
इस्लामाबाद के पाकिस्तान इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (PIMS) के गायनेकोलॉजी वार्ड में बुधवार सुबह एयर कंडीशनर का कंप्रेसर फटने से भीषण आग लग गई, जिसमें 14 नवजात बच्चों की मौत हो गई।
घटना के समय नर्सरी में 16 बच्चे भर्ती थे, जिनमें से केवल एक को सुरक्षित निकाला जा सका, जबकि 14 बच्चों के शव पूरी तरह झुलस गए और दो बच्चों की स्थिति स्पष्ट नहीं है।
जिला प्रशासन ने घटना की जांच के लिए अतिरिक्त उपायुक्त की अध्यक्षता में एक समिति गठित की है, जो अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था और आग लगने के वास्तविक कारणों का पता लगाएगी।