
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, फुटबॉल स्टार क्रिस्टियानो रोनाल्डो और जॉर्जिया रोड्रिगेज 8 अगस्त को पुर्तगाल के मदीरा में शादी के बंधन में बंध सकते हैं।
शादी समारोह मदीरा के फनचल कैथेड्रल में होने की संभावना है, जिसके बाद जश्न के लिए सवोय पैलेस होटल को बुक किए जाने की चर्चा है।
यह कपल 2017 से साथ है और उन्होंने 11 अगस्त 2025 को अपनी सगाई की घोषणा की थी, हालांकि शादी को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।