
झारखंड की राजधानी रांची में चल रहे छात्र आंदोलन ने उग्र रूप ले लिया है, जहां प्रदर्शनकारी अभ्यर्थियों ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से उनके इस्तीफे की मांग की है।
छात्र JPSC और JSSC परीक्षाओं को रद्द करने के साथ ही पूरे भर्ती मामले की सीबीआई जांच कराने की मांग पर अड़े हुए हैं।
आंदोलन को तेज करते हुए छात्रों ने रविवार को राज्य के सभी जिलों में सरकार का पुतला फूंकने का ऐलान किया है।