
किसान आंदोलन को लेकर चर्चा में आए युवा नेता नरेश मीणा के खिलाफ एक हफ्ते में तीन आपराधिक मुकदमे दर्ज होने के बाद पुलिस उनके घर पहुंची।
पुलिस के घर पहुंचने पर परिवार के साथ तीखी नोकझोंक हुई और काफी देर तक हाई वोल्टेज ड्रामा चलता रहा।
नरेश मीणा ने खुद ऐलान किया है कि वह 6 नवंबर को शाम 5 बजे नाहरगढ़ थाने पहुंचकर अपनी गिरफ्तारी देंगे।