
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले के खागा थाना क्षेत्र में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान तालाब में नहाने उतरे पांच लोग डूब गए।
स्थानीय लोगों और पुलिस ने दो लोगों को सुरक्षित बचा लिया, जबकि तीन अन्य लोगों की मौत हो गई।
पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर पीड़ित परिवारों से बातचीत की और सहायता की जानकारी दी।