
ओडिशा के कई जिलों में भारी बारिश के कारण बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है, जिससे निपटने के लिए सरकार ने 70,000 से अधिक लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया है.
स्थिति से निपटने के लिए राज्य में 395 राहत शिविर बनाए गए हैं और मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी प्रभावित इलाकों का हवाई सर्वेक्षण करेंगे.
बालासोर और मयूरभंज समेत कई जिलों में नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं, और हीराकुंड बांध के अब तक कुल 16 फाटक खोल दिए गए हैं.