
उत्तराखंड के बागेश्वर जिले में शिक्षा विभाग ने फर्जी दस्तावेजों और गलत टीईटी प्रमाणपत्र के आधार पर नौकरी कर रहे 10 शिक्षकों की सेवाएं समाप्त कर दी हैं.
सत्यापन के दौरान इन शिक्षकों के प्रमाण पत्रों के रोल नंबर और अंक उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद रामनगर के मूल रिकॉर्ड से मेल नहीं खाए.
विभागीय सुनवाई के दौरान अधिकांश शिक्षक अपने दस्तावेज सही साबित नहीं कर सके, और अब उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की तैयारी है।