राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर और कुपवाड़ा समेत 10 स्थानों पर आतंकी साजिश के खिलाफ छापेमारी की।
यह कार्रवाई पाकिस्तानी आतंकियों के मददगारों और ओवरग्राउंड वर्कर (OGW) नेटवर्क को तोड़ने के लिए एक साथ की गई है।
जांच एजेंसी ने छापेमारी के दौरान आपत्तिजनक दस्तावेज और डिजिटल उपकरण जब्त किए हैं, जो आतंकी गतिविधियों से जुड़े हैं।