
भारतीय हॉकी अंपायर और तकनीकी अधिकारी गुरिंदर सिंह सांघा को एशियाई खेलों के दौरान कथित यौन दुर्व्यवहार की शिकायत मिलने के बाद जापान से वापस भेज दिया गया है.
हॉकी इंडिया के सूत्र के अनुसार, मलेशिया की एक महिला हॉकी अधिकारी ने उनके खिलाफ होटल स्टाफ और अधिकारी के साथ बदसलूकी तथा यौन उत्पीड़न की शिकायत दर्ज कराई थी.
एशियाई हॉकी महासंघ से विस्तृत रिपोर्ट मिलने के बाद इस मामले में आगे की कड़ी कार्रवाई की जाएगी, क्योंकि महासंघ ही खेलों में अंपायरों की नियुक्ति करता है।