
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा सोनी टीवी के नए गेमिंग रियलिटी शो 'फैमिली फुल हाउस विद रोहित शर्मा' के साथ बतौर होस्ट टीवी पर डेब्यू कर रहे हैं।
शो का प्रोमो जारी हो चुका है, जिसमें रोहित अपने चिर-परिचित 'शाणा' अंदाज और क्रिकेट की भाषा का उपयोग करते हुए कंटेस्टेंट्स के साथ मस्ती करते दिख रहे हैं।
यह शो 19 सितंबर से सोनी टीवी और सोनी लिव पर ऑन-एयर होगा, जिसमें राकेश बेदी जैसे कलाकार भी मेहमान के तौर पर शामिल होंगे।