अमेरिका की CIA और इजरायल की मोसाद ने ईरान के नए सुप्रीम लीडर 56 वर्षीय मोजतबा खामेनेई को खोजने के लिए एक हाई-प्रियोरिटी ऑपरेशन शुरू किया है।
मोजतबा खामेनेई को 8 मार्च को नियुक्त किया गया था, लेकिन पिछले 5 महीनों से वे सार्वजनिक रूप से सामने नहीं आए हैं और उनका कोई डिजिटल फुटप्रिंट भी नहीं मिला है।
खुफिया विश्लेषकों का मानना है कि मोजतबा तेहरान के किसी अंडरग्राउंड बंकर या पवित्र शहर कॉम के पास सुरंगों के नेटवर्क में छिपे हो सकते हैं।