
वेस्टइंडीज के खिलाफ 90 रनों की हार के बाद पाकिस्तान का WTC 2025-27 अंक प्रतिशत 8.33 से गिरकर 6.66 हो गया है और टीम अंतिम पायदान पर है।
पाकिस्तान ने मौजूदा चैंपियनशिप में अब तक खेले 5 टेस्ट मैचों में से 4 में हार का सामना किया है, जिससे उनके फाइनल में पहुंचने की उम्मीदें लगभग खत्म हो गई हैं।
ऑस्ट्रेलिया 87.50 अंक प्रतिशत के साथ तालिका में शीर्ष पर है, जबकि भारतीय टीम 48.15 प्रतिशत अंकों के साथ पांचवें स्थान पर बनी हुई है।