लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने केंद्र सरकार की E-20 पेट्रोल नीति पर तीखा हमला बोलते हुए इसे लोगों की गाड़ियों और स्कूटरों को बर्बाद करने वाला बताया है।
राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक वीडियो साझा करते हुए दावा किया कि E-20 पेट्रोल का मामला केवल एक छोटी समस्या नहीं, बल्कि पूरी व्यवस्था में भ्रष्टाचार का बड़ा मुद्दा है।
कांग्रेस सांसद ने चेतावनी दी है कि वे इस मुद्दे को बड़े स्तर पर उठाएंगे क्योंकि यह नीति आम जनता की मेहनत की कमाई और उनकी संपत्तियों को सीधे नुकसान पहुंचा रही है।