
उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले के रुदरी गांव में हुए 2007 के दोहरे हत्याकांड में अदालत ने ब्लॉक प्रमुख विपिन सिंह समेत नौ आरोपियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई।
अपर सत्र न्यायाधीश कोर्ट नंबर एक ने प्रत्येक दोषी पर चौहत्तर-चौहत्तर हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया है।
दशहरे के दिन 21 अक्टूबर 2007 को पुरानी रंजिश के चलते गोलीबारी में तालुकदार सिंह और पारसनाथ सिंह की मौके पर ही मौत हो गई थी।