
मिर्च का अचार बनाने के लिए 200 ग्राम हरी मिर्च को अच्छी तरह धोकर, सुखाकर डंठल हटा लें और छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें।
कटे हुए टुकड़ों में 1 छोटा चम्मच सौंफ, आधा चम्मच मेथी दाना, हल्दी, स्वादानुसार नमक और राई का दरदरा पाउडर अच्छी तरह मिला लें।
अंत में मिश्रण में 1 से 2 चम्मच नींबू का रस और गर्म करके ठंडा किया हुआ सरसों का तेल मिलाकर साफ जार में स्टोर करें।