
मेटा एक नए फीचर की टेस्टिंग कर रहा है जिससे यूजर्स इंस्टाग्राम और फेसबुक की फोटो व रील्स को बिना डाउनलोड किए सीधे व्हाट्सएप पर साझा कर सकेंगे.
इस नए अपडेट के तहत व्हाट्सएप के मीडिया पिकर में ही इंस्टाग्राम और फेसबुक का विकल्प मिल जाएगा, जिससे सामग्री को सीधे चैट या स्टेटस पर भेजना आसान होगा.
इस सुविधा का लाभ उठाने के लिए यूजर्स को अपने व्हाट्सएप अकाउंट को मेटा के अकाउंट्स सेंटर से लिंक करना होगा और फिलहाल यह बीटा यूजर्स के लिए उपलब्ध है।