जॉनसन एंड जॉनसन ने अपने बेबी पाउडर से ओवेरियन कैंसर होने के आरोपों से जुड़े लगभग 76,000 मुकदमों को निपटाने के लिए 5.5 अरब डॉलर (करीब 52,000 करोड़ रुपये) देने की पेशकश की है।
कंपनी के लिटिगेशन वाइस प्रेसिडेंट एरिक हास ने इन आरोपों को बेबुनियाद बताते हुए कहा कि यह समझौता कानूनी विवादों को हमेशा के लिए खत्म करने के उद्देश्य से किया गया है।
कंपनी ने 2022 में दुनिया भर में अपने टैल्क-बेस्ड बेबी पाउडर का उत्पादन बंद कर दिया था और अब वह अपना ध्यान जीवन रक्षक दवाओं के विकास पर केंद्रित करना चाहती है।