
यमन के शबवा प्रांत में एक मिलिट्री ट्रेनिंग कैंप पर हूतियों के बैलिस्टिक मिसाइल हमले में 20 लड़ाकों की मौत की पुष्टि हुई है।
इस घातक हमले में कम से कम दो दर्जन सैनिक घायल हुए हैं और मौके पर कई सैनिकों के शव तथा मलबा बिखरा नजर आया।
सऊदी अरब के एक अलग हवाई हमले में पांच बच्चों और दो महिलाओं सहित 9 लोगों के मारे जाने की भी खबर है।