यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने दावा किया है कि रूस ने 30,000 से 50,000 उत्तर कोरियाई सैनिकों को तैनात करने का फैसला किया है।
जेलेंस्की ने दक्षिण कोरिया से एयर डिफेंस सिस्टम और ड्रोन डील में सहयोग बढ़ाने की अपील की है ताकि रूसी हमलों का मुकाबला किया जा सके।
जून 2024 में हुई रणनीतिक साझेदारी संधि के तहत उत्तर कोरिया पहले ही रूस को लाखों आर्टिलरी राउंड और 120 बैलिस्टिक मिसाइलें भेज चुका है।