
राजपूताना रॉयल्स ने आर्चरी प्रीमियर लीग के दूसरे सीजन के उद्घाटन मुकाबले में पृथ्वीराज योद्धाज को 5-3 से रोमांचक अंदाज में हरा दिया।
हैदराबाद के पीपुल्स प्लाजा में खेले गए मुकाबले में कंपाउंड तीरंदाज ओजस देवताले और विश्व नंबर-1 एला गिब्सन ने रॉयल्स को मजबूत स्थिति दिलाई।
इस तीरंदाजी लीग का ग्रैंड फिनाले 18 अक्टूबर को होगा और इसके मुकाबले सोनी लिव, दूरदर्शन और वर्ल्ड आर्चरी टीवी पर प्रसारित हो रहे हैं.