वाराणसी के पांडेयपुर स्थित जिला अस्पताल में संक्रामक रोगियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए 18 बेड का डेंगू वार्ड बनाया गया है।
इसके अलावा 12 बेड का एक अलग फीवर वार्ड भी तैयार किया गया है, जिसमें महिला और पुरुष मरीजों के लिए छह-छह बेड की व्यवस्था है।
अस्पताल के ओपीडी के कमरा नंबर 227 में फीवर क्लिनिक का संचालन शुरू कर दिया गया है, जिसकी जानकारी सीएमएस डॉ. एसपी मिश्रा ने दी।