वैज्ञानिकों ने एक ऐसी बायोइंजीनियर्ड च्यूइंग गम विकसित की है जो मुंह में सिर और गर्दन के कैंसर से जुड़े एचपीवी वायरस के स्तर को 93% तक कम कर सकती है।
भारत में 30% ऑरोफरीन्जियल कैंसर के मामले एचपीवी संक्रमण से जुड़े हैं, हालांकि ओरल कैविटी कैंसर में यह आंकड़ा केवल 4% है।
डॉक्टरों के अनुसार, यह च्यूइंग गम कैंसर का तुरंत इलाज नहीं है, बल्कि इसे नियमित उपयोग से भविष्य में कैंसर की रोकथाम के लिए एक पूरक रणनीति माना जा रहा है।