
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में मंगलवार को वायु गुणवत्ता सूचकांक 350 दर्ज किया गया, जो पिछले 287 दिनों में सबसे खराब स्तर है।
सीपीसीबी के अनुसार कुल 57 निगरानी केंद्रों में से 10 में हवा 'गंभीर' श्रेणी में पहुंच गई, जिसमें जहांगीरपुरी में सबसे ज्यादा 462 एक्यूआई दर्ज हुआ।
डिसीजन सपोर्ट सिस्टम के अनुसार, दिल्ली के प्रदूषण में पराली जलाने का योगदान 15.3 प्रतिशत और गाड़ियों के उत्सर्जन का हिस्सा 15.8 प्रतिशत रहा।