
देश भर के मेडिकल संस्थानों में एमबीबीएस की करीब 2000 खाली सीटों को भरने के लिए स्वास्थ्य सेवा महानिदेशालय ने स्पेशल स्ट्रे वेकेंसी राउंड की घोषणा की है।
इस राउंड के लिए रजिस्ट्रेशन और फीस भुगतान प्रक्रिया 2 से 4 नवंबर 2026 तक खुली रहेगी।
सीट अलॉटमेंट का फाइनल रिजल्ट 7 नवंबर को घोषित किया जाएगा और छात्रों को 7 से 16 नवंबर तक कॉलेज में रिपोर्ट करना होगा।