
सरकार के साथ बातचीत नाकाम होने के बाद पाकिस्तान में पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पार्टी PTI के समर्थकों ने रविवार को विरोध मार्च शुरू कर दिया।
खैबर पख्तूनख्वा से शुरू हुआ यह मार्च इस्लामाबाद की ओर बढ़ रहा है, जिसमें हजारों समर्थक और स्थानीय लोग शामिल हैं।
प्रदर्शन को रोकने के लिए पाकिस्तानी सरकार ने इस्लामाबाद के प्रमुख रास्तों पर बड़े शिपिंग कंटेनर लगाकर सुरक्षा कड़ी कर दी है और भारी बल तैनात किया है।