मौसम विभाग ने 13 अगस्त को उत्तर से दक्षिण और पूर्व से पश्चिम भारत के 19 राज्यों में भारी बारिश, आंधी और बिजली गिरने की चेतावनी जारी की है।
हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़ और विदर्भ समेत कई राज्यों में कल भारी से बहुत भारी बारिश होने का पूर्वानुमान है।
IMD के अनुसार, अंडमान-निकोबार, पूर्वोत्तर के सात राज्यों, गुजरात, कोंकण, गोवा और दक्षिण भारत के केरल व कर्नाटक में भी तेज हवाओं के साथ व्यापक बारिश होगी।