
बांग्लादेश की चटगांव पोर्ट अथॉरिटी ने लाडिया कंटेनर टर्मिनल के निर्माण और संचालन के लिए डेनमार्क के मार्स्क ग्रुप के साथ 30 साल का पीपीपी (PPP) समझौता किया है।
ढाका सरकार की इस रणनीति से बंगाल की खाड़ी के प्रमुख बंदरगाहों पर पूर्ण नियंत्रण हासिल करने की चीन की योजना को बड़ा झटका लगा है।
बांग्लादेश चीन के निवेश का स्वागत तो कर रहा है, लेकिन अपनी समुद्री संपत्तियों पर चीनी रणनीतिक वर्चस्व को रोकने के लिए विदेशी पोर्ट संचालकों को प्राथमिकता दे रहा है।