
राष्ट्रीय एड्स नियंत्रण संगठन (नाको) द्वारा निर्धारित 95-95-99 वैश्विक लक्ष्यों के मूल्यांकन में वाराणसी को उत्तर प्रदेश का एकमात्र 'सक्षम' जनपद घोषित किया गया है।
वाराणसी ने नाको पोर्टल की जिला-वार रैंकिंग में निर्धारित तीन में से दो प्रमुख मानकों को पूरा करके यह स्थान हासिल किया है, जबकि एक मानक वाले को 'संघर्षशील' और तीनों वाले को 'सुरक्षित' श्रेणी मिलती है।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. मुकेश कुमार ने बताया कि यह सफलता स्वास्थ्य विभाग, यूपी राज्य एड्स नियंत्रण सोसाइटी और दिशा क्लस्टर के समन्वित प्रयासों से एचआईवी रोकथाम और जांच के क्षेत्र में मिली है।