
दिल्ली के सर्राफा बाजार में शुक्रवार को सोना 3,300 रुपये गिरकर 1,62,400 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 5,000 रुपये टूटकर 2,45,500 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई।
पिछले तीन कारोबारी सत्रों में सोने की कीमतों में कुल 4,700 रुपये यानी करीब 3 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है, जो 25 अगस्त को 1,67,100 रुपये पर था।
कीमतों में इस गिरावट का मुख्य कारण अमेरिकी डॉलर में मजबूती और फेडरल रिजर्व के चेयरमैन केविन वार्श की ब्याज दरों को लेकर आई टिप्पणी को माना जा रहा है।